Hindi News Paper

मजदूरों के साथ मनाई विद्या भारती के कार्यकर्ताओं ने होली।

होली सामाजिक समरसता का अनुपम पर्व : डॉ. पवन तिवारी

सम्पूर्ण देशभर में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वोत्तर के राज्य भी होली के रंगों में सराबोर नजर आया। विद्या भारती शिक्षा संस्कृति न्यास, हाजोंगबाड़ी में होली का पावन पर्व मजदूरों के साथ धूम धाम से मनाया गया।

विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी जी ने कहा होली विविध रंगों की भांति जाति, पंथ, भाषा व अन्य भेदों से परे सबको साथ लाती है। यह पर्व सामाजिक समरसता का महापर्व है। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के कार्यालय मंत्री विकाश शर्मा, काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम मनोहर, शिशु शिक्षा समिति असम की शिशु वाटिका प्रमुख बर्नाली देवी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मजदूरों व कार्यकर्ता परिवार मिलन के रूप में होली का उत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *