Hindi News Paper

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर डॉ. जगदीन्द्र रॉय चौधुरी द्वारा लिखित पुस्तक का असम प्रकाशन भारती द्वारा प्रकाशन

• पद्मश्री अजय दत्त द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तक का विमोचन

पराक्रम दिवस के अवसर पर गुवाहाटी में असम प्रकाशन भारती के सभागार में डॉ. जगदीन्द्र रॉय चौधुरी द्वारा असमीया भाषा में लिखित पुस्तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में पद्मश्री अजय दत्त मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट सांवादिक नव ठाकुरिया, प्राग्ज्योतिष प्रकाशन ट्रस्ट के संपादक खगेन सैकिया विशेष रूप से समारोह में उपस्थित रहे। पद्मश्री अजय दत्त मे उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस द्वारा 60 हजार सैनिकों की सेना तैयार की गई जिसमें से लगभग 30 हजार योद्घाओं ने मातृभूमि हेतु बलिदान दिया। इतिहास में सुभाष चंद्र बोस का अतिविशिष्ट योगदान है। डॉ. जगदीन्द्र रॉय चौधुरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित असमीया भाषा में लिखित पुस्तक में कई विशिष्ट बातों का उल्लेख किया है। इस पुस्तक का प्रकाशन असम प्रकाशन भारती द्वारा किया गया है।

पुस्तक विमोचन समारोह में महानगर के विशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के मंत्री व असम साइंस सोसायटी के संपादक डॉ. जगदीन्द्र रॉय चौधुरी सदैव विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य करते हैं। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभावसर पर आयोजित पराक्रम दिवस के अवसर पर असमीया भाषा में लिखित ग्रन्थि का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *