Hindi News Paper

विद्या भारती शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट द्वारा हाजोंगबाड़ी में पशु दाना वितरण किया गया

विद्या भारती बहुमुखी शैक्षिक प्रकल्प हाजोंगबाड़ी में आई.सी.ए.आर. राष्ट्रीय सुअर अनुसन्धान केंद्र द्वारा विद्या भारती शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट के सहयोग से 26 जुलाई 2023 को निशुल्क पशु दाना वितरित किया गया। समारोह में 200 सुअर पालकों को 30 हजार किलो पशुदाना वितरित किया गया।

राष्ट्रीय सुअर अनुसन्धान केंद्र रानी के निदेशक डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, मुख्य शोधकर्ता डॉ. प्रणव ज्योति दास, शोधकर्ता डॉ. नितिन मोहन ने सुअर पालन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

पशुदाना वितरण समारोह में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, उत्तर असम प्रान्त के सह मंत्री श्री जगन्नाथ राजबंग्शी, हाजोंगबाड़ी प्रकल्प के अध्यक्ष श्री सांचिराम पायेंग जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *