Hindi News Paper Main News

विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र की कार्यकारिणी, साधारण सभा व पूर्णकालीन बैठक सम्पन्न

कोरोना महामारी के लम्बे कालखण्ड के पश्चात विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र की बैठकें गुवाहाटी में सम्पन्न हुई। विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मा. गोविंद चंद्र महंत का 12 दिवसीय पूर्वोत्तर के विभिन्न प्रांत केन्द्रों का प्रवास चल रहा है। इसी क्रम में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक 08 नवम्बर को शिशु शिक्षा समिति असम के कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्य सम्मिलित हुए।

गुवाहाटी के चंद्रपुर में विद्या भारती बहुमुखी शैक्षिक प्रकल्प हाजोंगबाड़ी में 09 नवम्बर 2020 को क्षेत्रीय साधारण सभा सम्पन्न हुई। साधारण सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख श्री सुनील देशपाण्डे, विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मा. गोविंद चंद्र महंत, गौहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रताप ज्योति हैण्डिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री उल्हास कुलकर्णी का मार्गदर्शन विभिन्न सत्रों में प्राप्त हुआ।

क्षेत्रीय विषयों के अंतर्गत शिशु वाटिका प्रमुख श्री आनंद सूत्रधर, प्रशिक्षण प्रमुख श्री प्रकाश चक्रवर्ती, संस्कृति बोध परियोजना सह प्रमुख नीलमणि चक्रवर्ती, जनजाति शिक्षा प्रमुख श्री मोइनतुंग जेमी व क्षेत्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती अणिमा शर्मा जी ने मातृभारती केे विषय में जानकारी प्रस्तुत की।

सभा की अध्यक्षता डाॅ. जयकांत शर्मा ने की। कोषाध्यक्ष विकास नागपुरिया ने आॅडिट रिपोर्ट व बजट प्रस्तुत किया। विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री श्री ब्रह्माजी राव ने विद्या भारती से संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ ही शंतनु रघुनाथ शेण्डे स्मृति पुरस्कार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

वर्ष 2020 के लिये शंतनु रघुनाथ शेण्डे पुरस्कार श्रीकांचिकाम कोटि विद्या भारती विद्यालय शिलांग के प्राचार्य श्री शेखर रंजन दास व एकल अभियान कोकराझार भाग प्रमुख श्री मधु नार्जरी को प्रदान किया गया।

वर्ष 2020 के लिये शंतनु रघुनाथ शेण्डे पुरस्कार एकल अभियान कोकराझार भाग प्रमुख श्री मधु नार्जरी को प्रदान किया गया।

साधारण सभा में असम, अरूणाचल, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साधारण सभा में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण श्री सुनील देशपाण्डे जी ने किया। उन्होनें अपने उद्बोधन में शिक्षा में कौशल विकास के महत्व, विद्या भारती के आचार्यों के मूल्य आधारित विकास के बारे में विचार प्रस्तुत किये।

मुख्य अतिथि डाॅ. प्रताप ज्योति हैण्डिक ने कोरोना काल में शिक्षा क्षेत्र में उभरे नए प्रयोगों व शिक्षा में तकनीकी माध्यमों के उपयोग के बारे में बताया। सभा का संचालन क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डाॅ. पवन तिवारी जी ने किया।

क्षेत्रीय पूर्णकालीन कार्यकर्ता बैठक 08 व 09 नवम्बर 2020 को शंकरदेव शिशु निकेतन हाजोंगबाड़ी में सम्पन्न हुई। बैठक में असम कौशल विकास मिशन के निदेशक व असम राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री आनंद प्रकाश तिवारी ने कौशल विकास के क्रियान्वयन और महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।

असम बिजली विभाग के चैयरमैन श्री विनोद कुमार पिपरसानिया, असम सरकार के राजस्व मंत्री श्री जोगेन मोहन का मागदर्शन पूर्णकालीन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बारे में मा. गोविंद चंद्र महंत ने कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की।

समापन सत्र में शंकरदेव शिशु निकेतन तेजपुर की पूर्व छात्रा एवं चंद्रपुर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुनोमी बरूआ फुकन उपस्थित रहीं। उन्होनें अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निकेतन से प्राप्त होने वाले संस्कार व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रह्माजी राव ने कार्यकर्ताओं को आगामी योजना बनाकर कार्य करने के बारे में बताया। क्षेत्रीय मंत्री सांचिराम पायेंग ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट किया। साथ ही जनजाति गौरव दिवस का सामाजिक स्तर पर पालन करने का आग्रह किया।