Main News North Assam

असम में विद्या भारती के आवाहन पर 1.5 लाख परिवार से 7.5 लाख लोगों ने भगवत वंदना व कल्याण मंत्र किया।

असम में विद्या भारती के आवाहन पर दिनांक 26 अप्रैल सायं 06ः30 बजे 1.5 लाख परिवार से 7.5 लाख लोगों ने भगवत वंदना व कल्याण मंत्र किया। पूरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप चल रहा है। आध्यात्मिक शक्ति का जागरण करने के भाव से विद्या भारती ने भगवत वंदना व कल्याण मंत्र का आवाहन किया था।

लाॅकडाउन को ध्यान में रखते हुए घर पर फिजिकल डिस्टेंस के साथ परिवार सहित छात्र-छात्राओं ने भगवत वंदना में भाग लिया। पूर्व छात्र, अभिभावक, कार्यकर्ता, जिला, संकुल, प्रांत स्तर के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान पर भगवत वंदना में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्र सेविका समिति, विद्वत परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने स्थान पर परिवार सहित भगवत वंदना में सम्मिलित हुए। उत्तर कमलाबाडी सत्र, माजुली में भी तय समय पर भगवत वंदना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *