Hindi News Paper

विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

विद्या भारती द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रान्त स्तरीय कार्यालय प्रमुख, प्रचार प्रमुख एवं अभिलेखागार प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक का आयोजन असम प्रकाशन भारती गुवाहाटी में हुआ।

विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर जी का उद्बोधन उद्घाटन सत्र में प्राप्त हुआ। बैठक की प्रस्तावना क्षेत्रीय मंत्री डॉ जगदीन्द्र रायचौधुरी ने रखी। अकाउंट सहित कार्य के डिजटलीकरण एवं प्रबंधन नीति संबंधी जानकारी विभिन्न सत्रों में प्रदान की गई।

सीए विकास नागपुरिया, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र सिंह सिसौदिया सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असम क्षेत्र प्रचार प्रमुख डॉ सुनील मोहंती, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख विकाश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी जी ने समापन सत्र में बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।