विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रचार विभाग की
ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई।
विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रचार विभाग की ऑनलाइन बैठक गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस बैठक में विद्या भारती प्रचार विभाग के अखिल भारतीय संयोजक रवि कुमार जी सम्मिलित हुए। बैठक में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के मंत्री सांचिराम पायेंग, सह संगठन मंत्री डाॅ. पवन तिवारी, प्रचार प्रमुख श्री परमेश्वर बड़पुजारी व सोशल मीडिया प्रमुख विकाश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक में उत्तर असम प्रांत मंत्री कुलेन्द्र कुमार भगवती, प्रचार प्रमुख अजय बोरा, संवाददाता लालजी सोनारी, सोशल मीडिया प्रमुख मुकुटेश्वर गोस्वामी व प्रांत प्रचार टोली के सदस्य माधव कलिता, अरूणाचल प्रदेश संयोजक सुकुमार केलोथ, प्रांत प्रचार प्रमुख जयंत बोरा, सोशल मीडिया प्रमुख पेमा तासि, प्रांत कार्यालय सचिव सोनू राॅय, त्रिपुरा प्रांत प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर सरकार व मणिपुर प्रांत प्रचार टोली सदस्य भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष डाॅ. जयकांत शर्मा जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रांतों में हुए प्रचार विभाग के कार्य की समीक्षा हुई। प्रांत से लेकर विद्यालय स्तर तक प्रचार विभाग को कार्य हो इसके बारे में चर्चा हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित कैंपेन की जानकारी सभी ने प्रदान की। मीडिया से सतत संपर्क, कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार, पत्रिका प्रकाशन व वैचारिक विमर्श के साथ वेवसाइट पर जानकारी उपलब्ध हो इस बारे में अखिल भारती संयोजक रवि कुमार जी ने बताया। उन्होनें कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित गतिविधियों का प्रचार प्रसार होना चाहिए। रवि कुमार जी ने बताया विद्या भारती का कार्य केवल विद्यालय चलाना नहीं है, अपितु राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है। इसलिये राष्ट्रीय शिक्षा से संबंधित विषयों का प्रचार हो यह विद्या भारती के प्रचार विभाग का कार्य है।