महारानी दुर्गावती के 500वे जन्म शतवर्ष के अवसर पर दैनंदिनी का विमोचन।
Hindi News Paper

महारानी दुर्गावती के 500वे जन्म शतवर्ष के अवसर पर दैनंदिनी का विमोचन।

गुवाहाटी|| भारतीय नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र एवं शिशु शिक्षा समिति, असम की दैनंदिनी की विमोचन असम प्रकाशन भारती सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के कार्यालय सचिव लालजी सोनारी ने किया। इस अवसर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के एन रघुनंदन, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, विद्या भारती उत्तर असम प्रांत के संगठन मंत्री नीरव घेलाणी, शिशु शिक्षा समिति, असम के प्रांत मंत्री कुलेंद्र कुमार भगवती की विशेष उपस्थिति रही।

प्रतिवर्ष भारतीय कैलेंडर के आधार पर दैनंदिनी का प्रकाशन किया जाता है। रघुनंदन जी द्वारा दोनों दैनंदिनियों के विमोचन के बाद डॉ. पवन तिवारी ने महारानी दुर्गावती के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की। दैनंदिनी का विमोचन मुगलों के छक्के छुड़ाने वाली वीरांगना दुर्गावती को समर्पित करते हुए किया गया।