Hindi News Paper National Prachar Vibhag

भारत केंद्रित शिक्षा का प्रचार प्रसार आवश्यक – मा. जे एम काशीपति जी

 

विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जे एम काशीपति, अखिल भारतीय मंत्री अवनीश भटनागर व प्रचार विभाग के अखिल भारतीय टोली सदस्य रवि कुमार जी मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में बताया गया कि विद्या भारती का कार्य विद्यालयों का संचालन करना ही नही है, इसके साथ ही भारत केंद्रित शिक्षा का प्रचार प्रसार करना भी है।  शिक्षा क्षेत्र में होने वाले नवाचारों का भी प्रसारण आवश्यक है। राष्ट्रीय बैठक में देश भर के सभी प्रांतों के प्रचार प्रमुख, संवाददाता व सोशल मीडिया प्रमुख उपस्थित रहे। आगामी वर्ष की योजना इस बैठक में बनाई गई। 

विद्या भारती प्रचार विभाग की अखिल भारतीय बैठक अहमदाबाद गुजरात में 30 व 31 जनवरी को सम्पन्न हुई। प्रचार विभाग की राष्ट्रीय बैठक में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रचार विभाग संयोजक विकाश शर्मा ने पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व किया। असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरूणाचल व नागालैंड में चल रहे कार्य, लॉकडाउन में हुए सेवाकार्य व राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *