Hindi News Paper Main News North Assam

स्वतंत्रता का अमृत उत्सव जन-गण-मन का पर्व महान: जे.एम. काशीपति

सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विद्या भारती द्वारा वर्ष भर में देश के सभी विद्यालयों में अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मा. जे.एम. काशीपति जी ने असम के प्रवास के अवसर पर गुवाहाटी में स्थित शंकरदेव शिशु कुंज अंबिकागिरी नगर में स्वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर के अमर बलिदानियों की प्रदर्शनी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होनें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया स्वतंत्रता का यह अमृत उत्सव जन,गण, मन का महान पर्व बने। उन्होनें कहा स्वतंत्रता प्राप्ति में सम्मिलित गुमनाम नायकों की गाथा जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।

जे.एम. काशीपति जी ने गुवाहाटी में स्थित श्रद्धांजलि कानन में विद्या भारती के पूर्णकालीन कार्यकर्ता व क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृह्माजी राव, सह संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, उत्तर असम प्रांत मंत्री कुलेन्द्र भगवती, दक्षिण असम प्रांत सह संगठन मंत्री महेश भागवत, मेघालय संगठन मंत्री समीर सरकार, मणिपुर संगठन मंत्री सीताराम भट्ट, अरूणाचल प्रांत संयोजक सुकुमारन केलोथ, त्रिपुरा प्रांत संयोजक नीलमणि चक्रवर्ती, नागालैण्ड प्रांत निरीक्षक डिकोई रोंग्मई के साथ अमर वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

समाचार पत्रों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *